क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन देश दुनिया में सेलिब्रेट किया जा रहा है। उनके लाखों-करोड़ों फैंस अपनी अपनी तरह से उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया में तो सचिन के जन्मदिन को लेकर कुछ ज़्यादा ही उत्साह देखा जा रहा है। सेलेब्रिटीज़ से लेकर क्रिकेट फैंस सोशल साइट्स के ज़रिये उनकी लम्बी उम्र की कामना कर रहे हैं।
लेकिन इस उत्साहित मौके के बीच बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अभिषेक बच्चन ने कुछ इस तरह से सचिन को बर्थडे विश किया कि सचिन के प्रशंसकों ने इसपर नाराज़गी जताई है। दरअसल, सचिन के बर्थडे पर अभिषेक ने ट्वीट किया ,’ सभी को सचिन जयंती की बधाई’। अभिषेक ने ये ट्वीट सुबह १० बजकर ४० मिनिट पर अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से किया। अभिषेक बच्चन के इस तरह से बधाई देने वाली पोस्ट से सचिन के फैंस भड़क गए। कुछ ही देर में फैंस ने इस पोस्ट को लेकर अपनी नाराज़गी जतानी शुरू कर दी। फैंस का कहना था कि सचिन अभी ज़िंदा हैं तो उनकी जयंती क्यों मनाई जाए। एक के बाद एक कई फैंस ने अभिषेक की पोस्ट पर आपत्ति जताई।
‘सचिन जयंती’ वाली पोस्ट पर एकाएक हुए ज़बरदस्त ऐतराज़ के बाद अभिषेक बच्चन ने कुछ ही समय बाद उसे अपने ट्विटर हैंडल से हटा लिया। बताया जा रहा है कि भले ही अभिषेक बच्चन का सचिन को इस तरह से बधाई देने के पीछे मानसिकता बुरी नहीं रही हो, लेकिन पोस्ट में शब्दों का चयन उन्होंने सही नहीं किया।
हालही में अजान पर टिपण्णी को लेकर सिंगर सोनू निगम आम जन के निशाने पर आ गए थे। विवाद अभी ज़्यादा पुराना नहीं हुआ है। ऐसे में अभिषेक की सचिन तेंदुलकर को लेकर की गई इस ताज़ा पोस्ट से भी बवाल मचना लाज़मी था। सचिन की फैन फ़ॉलोइंग्स हज़ारों में नहीं बल्कि देश-दुनिया में करोड़ों की है। कई फैंस उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं और वे उनकी भावनाओं के साथ जुड़े हुए हैं। ऐसे में अभिषेक बच्चन ने सही समय पर पोस्ट हटाली जिससे की ये ज़्यादा कॉन्ट्रोवर्सी होने से बच गए। फिलहाल अभिषेक बच्चन की ओर से उनके इस ताज़ा और डिलीट किये गए पोस्ट पर कोई बयान जारी नहीं हुआ है।
‘दबंग ३’ में ये अभिनेता बनेंगे सलमान के पिता
धोनी की ख़राब बल्लेबाजी को लेकर की थी आलोचना, आज होंगी सबकी नजरें उनपर..
भारत के खिलाफ जी जान लगा देंगे…
क्या आप जानते है? सिक्सर किंग.. युवराज सिंह से जुड़ी ये १२ खास बातें।
ऋषि कपूर ने मोदी सरकार से की यह मांग
“यह टेस्ट मैच नहीं था, इसलिए हम चिंतित नहीं”